पौड़ी: कालिंदी फाउंडेशन के तत्वाधान में पौड़ी के विभिन्न स्कूलों में पोषण माह के तहत जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया
Pauri, Garhwal | Sep 28, 2024 कालिंदी फाउंडेशन ने एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बीजीआर परिसर के होम साइंस विभाग के सहयोग से भारत सरकार की पहल आहार क्रांति के तहत राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के अंतर्गत मुख्यालय पौड़ी तथा उससे सटे विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें डीएवी इंटर कॉलेज, जीजीआईसी पौड़ी, जीआईसी खोलाचोरी व मेसमोर इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किए गए।