पौड़ी: रिखणीखाल में बड़ा सड़क हादसा, वाहन दुर्घटनाग्रस्त; 7लोगों की मौत की सूचना
पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल ब्लॉक के कलवाड़ी गांव के समीप एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 7 लोगों की मौत होने की सूचना सामने आ रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई हैं। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौके पर टीमों के पहुंचने के बाद ही हादसे की पूरी जानकारी सामने आ सकेगी।
Pauri, Garhwal | Nov 28, 2026