शिवपुरी नगर: शांति नगर में सूने मकान से ₹1 लाख की नकदी व सोने-चाँदी के आभूषण हुए चोरी, महिला के इलाज के लिए ग्वालियर गया था परिवार
शांति नगर के रहने वाले चेतन कबीर ने बताया कि वह अपनी पत्नी के इलाज के संबंध में ग्वालियर गया हुआ था। शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। सुबह पड़ोसियों की सूचना पर से वह वापस घर लौटे तो देखा। घर के बाहर मेन गेट का ताला टूटा हुआ मिला। घर के भीतर कमरे का एक ताला टूटा हुआ मिला। कमरे में रखी अलमारी का ताला भी टूटा था।