शिवपुरी नगर: विष्णु मंदिर तक बढ़ेगा सिद्धेश्वर मेले का ग्राउंड: विधायक ने सिद्धेश्वर मेले में आयोजित कवि सम्मेलन में दिया आश्वासन
शिवपुरी शहर के सिद्धेश्वर बाणगंगा मेले में शनिवार की रात ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे भाजपा के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित हुए। वही कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव ने मेला ग्राउंड की जगह बढ़ने के लिए विधायक देवेंद्र जैन से आग्रह किया तो विधायक ने तुरंत ही मेले के ग्राउंड को विष्णु मंदिर तक बढाने का आश्वाशन दिया है।