शिवपुरी नगर: शिवपुरी: युवती ने मंदिर में शादी रचाई, झांसी के युवक पर धोखा देने का आरोप, युवक ने बताया बहन
एसपी ऑफिस शिवपुरी से उस वक्त हैरान करने वाला मामला सामने आया जब एक 19 साल की युवती ने अपने प्रेम संबंध और मंदिर में शादी के दावे के साथ शिकायत दर्ज कराई। युवती का आरोप है कि वह झांसी के एक युवक से प्रेम करती है और दोनों ने शिवपुरी के प्रसिद्ध राजेश्वरी मंदिर में आपसी सहमति से शादी की थी। हालांकि अब युवक के परिजन उसकी कहीं और शादी करने की तैयारी कर रहे हैं।