शिवपुरी नगर: सिद्धेश्वर मेले में सॉफ्टी कॉर्नर पर फूहड़ता का आरोप, सोशल मीडिया पर उठी मांग के बाद नगर पालिका ने दुकान बंद कराई
शिवपुरी के सिद्धेश्वर मेले में लगाए गए टर्किश सॉफ्टी कॉर्नर पर फूहड़ता फैलाने का आरोप लगा। जहां विशेष समुदाय के दुकानदार द्वारा युवतियों महिलाओं को गानों पर डांस कराया जा रहा था। जिसको हटाने की मांग कल से सोशल मीडिया पर उठी थी। जिस पर नगर पालिका शिवपुरी ने आज शनिवार की दोपहर 1 बजे संज्ञान लेते उक्त स्टॉल को मेले से हटवा दिया हैं।