शिवपुरी नगर: पुलिस ने करबला के पास ग्राम देहरोद के एक चोर को चोरी की चार बाइकों के साथ किया गिरफ्तार, बाइकें ज़ब्त
फिजिकल थाना प्रभारी नवीन यादव एवं उनकी टीम द्वारा शनिवार को करबला के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को रोककर उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अरविंद पुत्र खच्चू रावत उम्र 32 साल निवासी देहरोद थाना तेंदुआ बताया। एवं उसने साथ में ली हुई बाइक क्रमांक MP 33 MZ 7867 के संबंध में पूछताछ की तो उसने बाइक के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं होना बताया।