शिवपुरी नगर: शिवपुरी में अनाथ बच्चों को मिला विधायक का सहारा, सिद्धेश्वर मेला घूमकर खिले चेहरे
शिवपुरी शहर से बेहद प्रभावित करने वाली खबर सामने आई है जिन बच्चों ने अपने माता-पिता को खो दिया उन बेसहारा मंगलम वात्सल्य ग्रह आश्रम के बच्चों के साथ शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ने मेला घूमा, साथ ही झूला झूल कर उनके साथ मस्ती की और अपनेपन का एहसास दिलाया।विधायक के इस फैसले की तारीफ पूरे शहर में हो रही है।