भाजपा महिला मोर्चा अनूपपुर की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, 21 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
पार्वती बाल्मीकि राठौर ने जारी की पदाधिकारियों की सूची, संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया दायित्वों का वितरण
अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला अनूपपुर की जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पार्वती बाल्मीकि राठौर ने प्रदेश एवं जिला संगठन के अनुमोदन के उपरांत नई कार्यकारिणी की सूची जारी की है। संगठन को मजबूत बनाने और महिला मोर्चा की गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे राजावाड़े, संगठन संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया, जिला प्रभारी संजय साहू एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के अनुमोदन के बाद कार्यकारिणी घोषित की गई।
घोषित कार्यकारिणी में श्रीमती मिथिलेश मरावी, श्रीमती बबिता पाण्डेय, श्रीमती प्रभा मिश्रा एवं सुश्री भारती केवट को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं श्रीमती मीनू तिवारी एवं श्रीमती पूर्णिमा सिंह मार्को को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी प्रकार श्रीमती गिरजा राठौर, श्रीमती रेखा पाण्डेय, श्रीमती रूपाली शर्मा, श्रीमती दीप्ति जायसवाल एवं श्रीमती लक्ष्मी मरावी को जिला मंत्री बनाया गया है। श्रीमती ममता कोरी को कार्यालय मंत्री, श्रीमती तृप्ति सिंह चंदेल को जिला कोषाध्यक्ष तथा श्रीमती संगीता माली को जिला सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नई कार्यकारिणी के गठन से महिला मोर्चा में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा प्रदान की गई।
#Anuppur #BJP #MahilaMorcha #BJPAnuppur #BSP24News