ब्यौहारी में कोल समाज का महाकुंभ, देशभर से पहुंचे समाजजन! 16 नवंबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव देंगे 342 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात।
ब्यौहारी में आयोजित तीन दिवसीय जनजातीय गौरव दिवस एवं राष्ट्रीय कोल आदिवासी सांस्कृतिक महोत्सव में देश के कई राज्यों से कोल समाज के लोग शामिल हुए हैं। आयोजन में संस्कृति, परंपरा, सामाजिक एकता और जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है।
वहीं 16 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ब्यौहारी में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे और शहडोल जिले को 342.61 करोड़ रुपये के 69 विकास कार्यों की सौगात देंगे।
ब्यौहारी विधायक शरद कोल ने आयोजन को लेकर क्या कुछ बताया? देखिए पूरी रिपोर्ट।
#Shahdol #Beohari #JanjatiyaGauravDiwas #KolSamaj #BSP24News