Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl

मन्दसौर*पशुपतिनाथ जी के मंदिर में विक्रमोत्सव का आयोजन किया गया* #मंदिर#मंदसौर#पशुपतिनाथ #न्यूज#वायरल #ब्रेकिंग

Mandsaur, Mandsaur | Mar 19, 2026

MORE NEWS

अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल की अध्यक्षता में मिशन वात्सल्य अंतर्गत जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति तथा मिशन शक्ति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई।

#Mandsaur 
#मंदसौर

अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल की अध्यक्षता में मिशन वात्सल्य अंतर्गत जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति तथा मिशन शक्ति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। #Mandsaur #मंदसौर

Mandsaur, Madhya Pradesh | Jun 8, 2026

समग्र के कार्यों के लिए विशेष शिविर लगाए, प्रतिदिन करें समीक्षा

12 जून से 18 जून तक जिले में आयोजित होंगे जन कल्याण शिविर

 अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल की अध्यक्षता में सोमवार को सुशासन भवन स्थित सभागृह में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अपर कलेक्टर श्रीमती जायसवाल ने निर्देश दिए कि समग्र आईडी से संबंधित कार्यों के लिए विशेष शिविर लगातार आयोजित किए जाएं तथा उनकी प्रतिदिन समीक्षा की जाए। शिविरों में नवीन समग्र निर्माण एवं ई-केवाईसी के कार्य प्राथमिकता से पूर्ण किए जाएं। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि स्कूलों में मरम्मत कार्य समय-सीमा में पूर्ण कर प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करें। साथ ही छात्रावास, आंगनबाड़ी भवन एवं अन्य शासकीय भवनों के मरम्मत कार्य भी वर्षाकाल से पूर्व पूर्ण किए जाएं।

बैठक में बताया गया कि जिले में 12 जून से 18 जून 2026 तक जन कल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से हितग्राही मूलक योजनाओं से वंचित पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।

अपर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि भूमि आवंटन के बिना कोई भी विभाग निर्माण कार्य प्रारंभ न करे। पेयजल आपूर्ति, जल गुणवत्ता परीक्षण तथा पानी की चोरी से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा संबल योजना के पंजीयन एवं अनुग्रह सहायता राशि से संबंधित लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

#Mandsaur 
#मंदसौर

समग्र के कार्यों के लिए विशेष शिविर लगाए, प्रतिदिन करें समीक्षा 12 जून से 18 जून तक जिले में आयोजित होंगे जन कल्याण शिविर अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल की अध्यक्षता में सोमवार को सुशासन भवन स्थित सभागृह में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर कलेक्टर श्रीमती जायसवाल ने निर्देश दिए कि समग्र आईडी से संबंधित कार्यों के लिए विशेष शिविर लगातार आयोजित किए जाएं तथा उनकी प्रतिदिन समीक्षा की जाए। शिविरों में नवीन समग्र निर्माण एवं ई-केवाईसी के कार्य प्राथमिकता से पूर्ण किए जाएं। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि स्कूलों में मरम्मत कार्य समय-सीमा में पूर्ण कर प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करें। साथ ही छात्रावास, आंगनबाड़ी भवन एवं अन्य शासकीय भवनों के मरम्मत कार्य भी वर्षाकाल से पूर्व पूर्ण किए जाएं। बैठक में बताया गया कि जिले में 12 जून से 18 जून 2026 तक जन कल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से हितग्राही मूलक योजनाओं से वंचित पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। अपर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि भूमि आवंटन के बिना कोई भी विभाग निर्माण कार्य प्रारंभ न करे। पेयजल आपूर्ति, जल गुणवत्ता परीक्षण तथा पानी की चोरी से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा संबल योजना के पंजीयन एवं अनुग्रह सहायता राशि से संबंधित लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया। #Mandsaur #मंदसौर

Mandsaur, Madhya Pradesh | Jun 8, 2026

मंदसौर के नेहरू बस स्टैंड स्थित नाकोड़ा कॉम्प्लेक्स में चोरों ने दो मोबाइल दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अन्य दुकानों के ताले तोड़ने का भी प्रयास किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

#मंदसौर #चोरी #नाकोड़ाकॉम्प्लेक्स #क्राइमन्यूज #मंदसौरसमाचार #पुलिसजांच #ताजाखबर #यशस्वीदुनिया #BreakingNews #MandsaurNews

मंदसौर के नेहरू बस स्टैंड स्थित नाकोड़ा कॉम्प्लेक्स में चोरों ने दो मोबाइल दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अन्य दुकानों के ताले तोड़ने का भी प्रयास किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। #मंदसौर #चोरी #नाकोड़ाकॉम्प्लेक्स #क्राइमन्यूज #मंदसौरसमाचार #पुलिसजांच #ताजाखबर #यशस्वीदुनिया #BreakingNews #MandsaurNews

Mandsaur, Mandsaur | Jun 8, 2026

128 दिनों से जारी शिवना शुद्धिकरण अभियान में आज भी श्रमदानियों ने नदी से प्लास्टिक व अन्य कचरा हटाकर स्वच्छता का संदेश दिया। 💧🌿

आइए, शिवना को स्वच्छ और सुंदर बनाने के इस जनअभियान से जुड़ें।

#शिवना_शुद्धिकरण_अभियान #शिवना_नदी #मंदसौर #स्वच्छता_अभियान #पर्यावरण_संरक्षण #श्रमदान #जनभागीदारी #YashasviDuniya

128 दिनों से जारी शिवना शुद्धिकरण अभियान में आज भी श्रमदानियों ने नदी से प्लास्टिक व अन्य कचरा हटाकर स्वच्छता का संदेश दिया। 💧🌿 आइए, शिवना को स्वच्छ और सुंदर बनाने के इस जनअभियान से जुड़ें। #शिवना_शुद्धिकरण_अभियान #शिवना_नदी #मंदसौर #स्वच्छता_अभियान #पर्यावरण_संरक्षण #श्रमदान #जनभागीदारी #YashasviDuniya

Mandsaur, Mandsaur | Jun 7, 2026

समान नागरिक संहिता से सामाजिक समरसता और समानता को मिलेगा बल : डॉ. गोपाल शर्मा

यूसीसी पर नागरिकों से सुझाव आमंत्रित, ucc.mp.gov.in पोर्टल पर दें अपनी राय

समान नागरिक संहिता के अध्ययन एवं परीक्षण हेतु गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के अध्ययन एवं परीक्षण के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के सदस्य डॉ. गोपाल शर्मा ने की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों, पत्रकारों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने सहभागिता कर अपने सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, पूर्व मंत्री श्री कैलाश चावला, जिला योजना समिति सदस्य श्री राजेश दीक्षित सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल सहित अन्य जिलाधिकारी मौजूद थे। 

बैठक को संबोधित करते हुए समिति सदस्य डॉ. गोपाल शर्मा ने कहा कि समान नागरिक संहिता से समाज में सद्भाव एवं सौहार्द की स्थापना होगी तथा पारिवारिक और सामाजिक संबंधों में अनावश्यक तनाव की स्थिति नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर एवं महत्वपूर्ण विषय है, जिस पर प्रदेश सरकार नागरिकों की राय लेकर व्यापक अध्ययन कर रही है। यूसीसी लागू होने से महिलाओं, बच्चों एवं सभी नागरिकों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित होगा तथा विवाह, उत्तराधिकार एवं अन्य पारिवारिक विषयों में समानता स्थापित होगी।

डॉ. शर्मा ने कहा कि लड़का और लड़की के अधिकारों में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं रहेगा तथा दत्तक पुत्र को भी जेनेटिक पुत्र के समान अधिकार प्राप्त होंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में विभिन्न धर्म एवं समुदायों के लिए अलग-अलग पारिवारिक कानून प्रचलित हैं। विवाह, विवाह विच्छेद, भरण-पोषण, उत्तराधिकार तथा लिव-इन संबंध जैसे विषय समान नागरिक संहिता की परिधि में आते हैं।

बैठक के दौरान यूसीसी से जुड़े सामाजिक, विधिक एवं प्रशासनिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित नागरिकों ने विभिन्न राज्यों में लागू व्यवस्थाओं, सामाजिक समरसता, महिला अधिकारों तथा संवैधानिक प्रावधानों से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव समिति के समक्ष रखे।

डॉ. शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार यूसीसी के संबंध में नागरिकों के विचार एवं सुझाव प्राप्त करने के लिए ucc.mp.gov.in पोर्टल संचालित कर रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे पोर्टल पर अपने सुझाव दर्ज कर इस महत्वपूर्ण विषय पर चल रहे जन-विमर्श में सहभागी बनें।

#मंदसौर 
#Mandsaur

समान नागरिक संहिता से सामाजिक समरसता और समानता को मिलेगा बल : डॉ. गोपाल शर्मा यूसीसी पर नागरिकों से सुझाव आमंत्रित, ucc.mp.gov.in पोर्टल पर दें अपनी राय समान नागरिक संहिता के अध्ययन एवं परीक्षण हेतु गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक संपन्न समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के अध्ययन एवं परीक्षण के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के सदस्य डॉ. गोपाल शर्मा ने की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों, पत्रकारों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने सहभागिता कर अपने सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, पूर्व मंत्री श्री कैलाश चावला, जिला योजना समिति सदस्य श्री राजेश दीक्षित सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल सहित अन्य जिलाधिकारी मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए समिति सदस्य डॉ. गोपाल शर्मा ने कहा कि समान नागरिक संहिता से समाज में सद्भाव एवं सौहार्द की स्थापना होगी तथा पारिवारिक और सामाजिक संबंधों में अनावश्यक तनाव की स्थिति नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर एवं महत्वपूर्ण विषय है, जिस पर प्रदेश सरकार नागरिकों की राय लेकर व्यापक अध्ययन कर रही है। यूसीसी लागू होने से महिलाओं, बच्चों एवं सभी नागरिकों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित होगा तथा विवाह, उत्तराधिकार एवं अन्य पारिवारिक विषयों में समानता स्थापित होगी। डॉ. शर्मा ने कहा कि लड़का और लड़की के अधिकारों में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं रहेगा तथा दत्तक पुत्र को भी जेनेटिक पुत्र के समान अधिकार प्राप्त होंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में विभिन्न धर्म एवं समुदायों के लिए अलग-अलग पारिवारिक कानून प्रचलित हैं। विवाह, विवाह विच्छेद, भरण-पोषण, उत्तराधिकार तथा लिव-इन संबंध जैसे विषय समान नागरिक संहिता की परिधि में आते हैं। बैठक के दौरान यूसीसी से जुड़े सामाजिक, विधिक एवं प्रशासनिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित नागरिकों ने विभिन्न राज्यों में लागू व्यवस्थाओं, सामाजिक समरसता, महिला अधिकारों तथा संवैधानिक प्रावधानों से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव समिति के समक्ष रखे। डॉ. शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार यूसीसी के संबंध में नागरिकों के विचार एवं सुझाव प्राप्त करने के लिए ucc.mp.gov.in पोर्टल संचालित कर रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे पोर्टल पर अपने सुझाव दर्ज कर इस महत्वपूर्ण विषय पर चल रहे जन-विमर्श में सहभागी बनें। #मंदसौर #Mandsaur

Mandsaur, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026