मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के विजेता पशुपालकों के खातों में राशि का अंतरण किया गया
प्रदेश के साथ मंदसौर जिले में भी गौशालाओं में सोमवार को गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया इसके साथ ही जिले के चयनित् वृंदावन ग्रामों के विजेता पशुपालकों के बैंकखातों में गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना अंतर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा सिंगल क्लिक से पुरस्कार राशि का अंतरण किया गया योजना अंतर्गत प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपए द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपए तथा तृतीय पुरस्कार 25 हजार रुपए राशि प्रदान की गई
इस अवसर पर जिले की दलौदा तहसील के ग्राम बे हपुर में संत श्री रोटी राम जी गौशाला मेंआयोजित कार्यक्रम में उपस्थित कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह तथा अन्य अतिथियों द्वारा गोवर्धन पूजन किया गया गो पूजन किया गया इस दौरान एसडीएम श्री शुभम पाटीदार तहसीलदार श्री रमेश मसारे जनपद सीईओ श्री धर्मेंद्र यादव तहसीलदार श्री नीलेश पटेल उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ राजेंद्र सिंह डामोर श्री श्री प्रितपाल सिंह देवड़ा श्री कोमलचंद जैन श्री पप्पू सिंह सिसोदिया श्री पूनम चंद पाटीदार श्री डालूराम जी कुमावत आदि उपस्थित थे l
2 views | Mandsaur, Madhya Pradesh | Nov 9, 2026