अस्पताल में युवक की मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही के लगाए आरोप
मंदसौर। शहर के एक अस्पताल में मुल्तानपुरा निवासी युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। युवक की मौत से परिवार में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार अस्पताल प्रबंधन द्वारा शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिजनों ने उपचार के दौरान बरती गई कथित लापरवाही को लेकर सवाल उठाए हैं। फिलहाल युवक की मौत के वास्तविक कारणों और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर अस्पताल प्रबंधन का पक्ष सामने आना बाकी है।