सामरी कुसमी: पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण
कुसमी सामरी शनिवार जिले में एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं पर्यवेक्षकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में पूरक पोषण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, कुपोषण की पहचान, प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा, पोषण ट्रैकर के प्रभावी उपयोग तथा विभागीय समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।