लखीसराय: पुलिस अधीक्षक ने औचक निरीक्षण कर परखी सूरजगढ़ा थाना की व्यवस्था, दिए सख्त निर्देश
गुरुवार अपराह्न 4:30 बजे पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार सूरजगढ़ा थाना का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था का गहन जायजा लिया. योगदान के पश्चात पहली बार सूरजगढ़ा थाना पहुंची पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में साफ सफाई, कार्यालय का संचालन और पुलिस कर्मियों की सुविधाओं का निरीक्षण किया. पुलिस अधीक्षक ने कार्य एवं क्षेत्र में विधि व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए.