सारठ: चितरा-बीरमाटी पथ पर मंझली मेटरिया के पास मवेशी बचाने में बाइक चालक घायल, ग्रामीणों ने CHC पहुंचाया
Sarath, Deoghar | Aug 11, 2026 सारठ-चितरा भाया बीरमाटी पथ पर मंझली-मेटरिया के पास मंगलवार शाम 7:30 बजे सड़क पर आए मवेशी को बचाने में बाइक चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि मौजूद ग्रामीणों की मदद से घायल को सारठ CHC भेजवाया गया, जहां CHC प्रभारी डॉ. गुड़ाकेश कुमार द्वारा घायल का समुचित इलाज किया गया। घायल बाइक चालक शिमला पंचायत के करमचंद गांव का लालबाबू मरांडी बताया गया।