Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अयोध्या
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Uttarakhand
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
Sitapur
Aap
adhimachali73
Previous slide
Next slide
Chamba, Chamba
| Nov 13, 2026
MORE NEWS
चंबा में लगभग 348 डिफाल्टर उपभोक्ताओं के काटेंगे स्थाई रूप से बिजली कनेक्शन जिन्होंने बिजली बिल जमा नहीं किया है सरकारी विभाग भी सम्मिलित हैं
Chamba, Chamba | Nov 13, 2026
चंबा में सड़क सुरक्षा मित्र प्रशिक्षण सत्र आयोजित, सामुदायिक स्तर पर सड़क सुरक्षा को मजबूत करने पर दिया जोर चंबा: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (MoYAS) की सड़क सुरक्षा मित्र (Sadak Suraksha Mitra) पहल के अंतर्गत चंबा में एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। जिला युवा अधिकारी (DYO) श्री राहुल गर्ग के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट संस्थान, चंबा के 50 से अधिक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण सत्र का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा, दुर्घटना के समय आपातकालीन प्रतिक्रिया तथा प्राथमिक उपचार के संबंध में जागरूक एवं प्रशिक्षित करना था। इस दौरान सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर सहायता उपलब्ध करवाने और प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मेडिकल कॉलेज, चंबा के चिकित्सकों द्वारा चिकित्सा आपातकालीन परिस्थितियों, एम्बुलेंस सेवाओं तथा दुर्घटना के दौरान अपनाई जाने वाली आवश्यक प्रक्रियाओं पर विशेष सत्र आयोजित किए गए। चिकित्सकों ने दुर्घटना के बाद शुरुआती महत्वपूर्ण मिनटों में समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाने और उचित कदम उठाने के महत्व को समझाया। इसके अतिरिक्त, प्रतिभागियों को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के पेट्रोलिंग वाहनों की कार्यप्रणाली, उनके कार्यों तथा सड़क दुर्घटनाओं के दौरान उनकी भूमिका के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि ये वाहन सड़क दुर्घटनाओं में त्वरित सहायता उपलब्ध करवाने, राजमार्गों पर आपातकालीन स्थितियों का प्रबंधन करने तथा सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने में किस प्रकार सहयोग करते हैं। प्रशिक्षण सत्रों का संचालन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रोड सेफ्टी (CoERS), आईआईटी मद्रास के कर्नल संजीव शर्मा, श्री पंकज मेहरा एवं श्री अभिषेक ठाकुर द्वारा किया गया। प्रशिक्षकों ने जमीनी स्तर पर सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए जागरूक, कुशल एवं जिम्मेदार स्वयंसेवकों का नेटवर्क विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। जिला प्रशासन, चंबा के समन्वय से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना तथा प्रतिभागियों को सड़क दुर्घटनाओं के दौरान प्रभावी ढंग से सहायता प्रदान करने के लिए आवश्यक ज्ञान, व्यावहारिक समझ और आत्मविश्वास से सुसज्जित करना था। यह पहल सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और बहुमूल्य जीवन बचाने के व्यापक लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है #Chamba #Himachal #Pradesh #post #highlight
Chamba, Chamba | Nov 13, 2026
प्रेस विज्ञप्ति डीएलएसए चम्बा द्वारा मेगा ड्राइव फेज-II के अंतर्गत गाँव गुवाड़ में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित चम्बा, 13 नवम्बर, 2026: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), चम्बा द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के निर्देशानुसार संचालित मेगा ड्राइव फेज-II के अंतर्गत आज गाँव गुवाड़ में एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर आमजन को उनके कानूनी अधिकारों, उपलब्ध विधिक सेवाओं तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्बा के सचिव श्री एकांश कपिल ने उपस्थित 35 प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने निःशुल्क विधिक सहायता, न्याय तक सुलभ पहुँच तथा विधिक सेवा प्राधिकरणों द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न सेवाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से नालसा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं पहलों की जानकारी देते हुए बताया कि इनका उद्देश्य समाज के कमजोर, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों तक विधिक सहायता और न्यायिक सेवाओं का लाभ पहुँचाना है। उन्होंने उपस्थित लोगों को प्रोत्साहित किया कि वे अपनी कानूनी समस्याओं के समाधान एवं निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क करें। कार्यक्रम में कुल 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
Chamba, Chamba | Nov 13, 2026
Chamba, Chamba | Nov 13, 2026
किश्तवाड़ में एसपीओ की हत्या के बाद चम्बा में सुरक्षा कड़ी। Himachal Times TV #chamba
Chamba, Chamba | Nov 13, 2026
16 नवंबर को धर्मशाला में उठेगी चंबा की आवाज, मुख्यमंत्री को सौंपेंगे मांग पत्र मेडिकल कॉलेज में स्टाफ की कमी और प्यारी बहना योजना की राशि जारी करने सहित कई मुद्दों पर होगा प्रदर्शन चंबा 13 नवंबर जिला चंबा की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं और लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर 16 नवंबर को धर्मशाला में चंबा वासियों की ओर से विशाल शांतिपूर्ण रैली एवं विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को मांग पत्र सौंपकर जिले की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई जाएगी। समस्त चंबा वासियों की ओर से उपायुक्त चंबा को सौंपे गए पत्र के अनुसार, 16 नवंबर को धर्मशाला के कचहरी चौक से विधानसभा परिसर तपोवन तक शांतिपूर्ण पदयात्रा निकाली जाएगी। इसके माध्यम से सरकार का ध्यान चंबा जिले की अनदेखी और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों की ओर आकर्षित किया जाएगा। ये प्रमुख मांगें उठेंगी रैली में चंबा मेडिकल कॉलेज में लंबे समय से चल रही डॉक्टरों एवं अन्य स्टाफ की कमी को दूर करने की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी। इसके अलावा पांगी और भटियात क्षेत्र की पात्र महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना योजना के तहत मिलने वाली राहत राशि जल्द जारी करने की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएगी। इसके साथ ही जिले की अन्य मूलभूत समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को भी मांग पत्र में शामिल किया जाएगा। आयोजकों की ओर से जिला प्रशासन कांगड़ा और सीआईडी चंबा को भी इस कार्यक्रम की सूचना दे दी गई है। बाइट: जय सिंह अब देखना होगा कि 16 नवंबर को धर्मशाला में चंबा की समस्याओं को लेकर उठने वाली आवाज पर प्रदेश सरकार क्या कदम उठाती है।
Chamba, Chamba | Nov 13, 2026
मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता में 22 शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर, 11 का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन चम्बा में निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित, 18 नवंबर को जिला स्तर पर आजमाएंगे प्रतिभा चम्बा, 13 नवंबर। लोकतंत्र की मजबूती और मतदान के प्रति युवा पीढ़ी को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को बचत भवन चम्बा में विधानसभा क्षेत्र स्तरीय निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से 2 से 20 नवंबर तक आयोजित की जा रही चुनावी जागरूकता संबंधी प्रतियोगिताओं की कड़ी में चुनावी साक्षरता क्लब (इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब) 3-चम्बा विधानसभा क्षेत्र ने यह आयोजन करवाया। एसडीएम चम्बा चिराग शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में चम्बा विधानसभा क्षेत्र के 22 शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को 'शुद्ध मतदाता सूची का महत्व' और 'मतदान का महत्व' जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिला। वहीं, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम), वीवीपैट, मतदान और मतगणना प्रक्रिया से जुड़े सवाल पूछे गए। प्रतियोगिताओं में निबंध लेखन के लिए 20 और प्रश्नोत्तरी के लिए 23 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परिणामों के आधार पर निबंध प्रतियोगिता से पांच तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता से छह विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। चयनित विद्यार्थी 18 नवंबर को बचत भवन चम्बा में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में 3-चम्बा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए चयनित विद्यार्थी 1. शिवम ठाकुर – पीएम श्री जीएमएमएसएस चम्बा 2. किरण कुमारी – पीएम श्री जीएमएमएसएस रांढोह 3. अभय ठाकुर – पीएम श्री जीयूएसएसएस चम्बा 4. कशिश – जीएसएसएस चीलबंगालो 5. अनीता देवी – जीएसएसएस करियां 6. विशाल – जीएसएसएस कोलका निबंध लेखन प्रतियोगिता के लिए चयनित विद्यार्थी 1. मोनिका – जीएसएसएस साच 2. कनिका – जीएसएसएस चीलबंगला 3. कृषटी कपूर – जीएसएसएस करियां 4. अक्षिता – जीएचएस जम्मूहार 5. काजल कुमारी – जीएसएसएस बाट इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय चम्बा के सहायक आचार्य प्रो. अविनाश, डॉ. शिल्पा, प्रो. सचिन ठाकुर, निर्वाचन कानूनगो मनीष, अशोक कुमार और सरोज कौर उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति समझ विकसित करना, लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना और युवा वर्ग को मतदान के अधिकार एवं महत्व के प्रति जागरूक करना रहा। Tribal Live News #VoterAwareness #ElectionCommission #Chamba #ElectoralLiteracy #मतदाता_जागरूकता
Chamba, Chamba | Nov 13, 2026
धर्मशाला : 2027 में हिमाचल में बदलेगी सत्ता? अनुराग ठाकुर ने किया भाजपा की वापसी का दावा धर्मशाला कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश पर बढ़ते कर्ज और अधूरी गारंटियों को लेकर सवाल उठाए और दावा किया कि 2027 में भाजपा सत्ता में वापसी करेगी। #AnuragThakur #DharamshalaCollege #HimachalPolitics #2027Elections #BJP #Congress #Dharamshala #HimachalNews #अनुरागठाकुर #धर्मशाला #हिमाचलराजनीति #चम्बा_एक्सप्रेस
Chamba, Chamba | Nov 13, 2026