Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
बाइक_चोरी
News
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अयोध्या
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Uttarakhand
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
Sitapur
sharmaajay55253
किश्तवाड़ में एसपीओ की हत्या के बाद चम्बा में सुरक्षा कड़ी। Himachal Times TV #chamba
Chamba, Chamba
| Nov 13, 2026
#chamba
MORE NEWS
Chamba, Chamba | Nov 13, 2026
16 नवंबर को धर्मशाला में उठेगी चंबा की आवाज, मुख्यमंत्री को सौंपेंगे मांग पत्र मेडिकल कॉलेज में स्टाफ की कमी और प्यारी बहना योजना की राशि जारी करने सहित कई मुद्दों पर होगा प्रदर्शन चंबा 13 नवंबर जिला चंबा की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं और लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर 16 नवंबर को धर्मशाला में चंबा वासियों की ओर से विशाल शांतिपूर्ण रैली एवं विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को मांग पत्र सौंपकर जिले की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई जाएगी। समस्त चंबा वासियों की ओर से उपायुक्त चंबा को सौंपे गए पत्र के अनुसार, 16 नवंबर को धर्मशाला के कचहरी चौक से विधानसभा परिसर तपोवन तक शांतिपूर्ण पदयात्रा निकाली जाएगी। इसके माध्यम से सरकार का ध्यान चंबा जिले की अनदेखी और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों की ओर आकर्षित किया जाएगा। ये प्रमुख मांगें उठेंगी रैली में चंबा मेडिकल कॉलेज में लंबे समय से चल रही डॉक्टरों एवं अन्य स्टाफ की कमी को दूर करने की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी। इसके अलावा पांगी और भटियात क्षेत्र की पात्र महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना योजना के तहत मिलने वाली राहत राशि जल्द जारी करने की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएगी। इसके साथ ही जिले की अन्य मूलभूत समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को भी मांग पत्र में शामिल किया जाएगा। आयोजकों की ओर से जिला प्रशासन कांगड़ा और सीआईडी चंबा को भी इस कार्यक्रम की सूचना दे दी गई है। बाइट: जय सिंह अब देखना होगा कि 16 नवंबर को धर्मशाला में चंबा की समस्याओं को लेकर उठने वाली आवाज पर प्रदेश सरकार क्या कदम उठाती है।
Chamba, Chamba | Nov 13, 2026
मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता में 22 शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर, 11 का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन चम्बा में निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित, 18 नवंबर को जिला स्तर पर आजमाएंगे प्रतिभा चम्बा, 13 नवंबर। लोकतंत्र की मजबूती और मतदान के प्रति युवा पीढ़ी को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को बचत भवन चम्बा में विधानसभा क्षेत्र स्तरीय निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से 2 से 20 नवंबर तक आयोजित की जा रही चुनावी जागरूकता संबंधी प्रतियोगिताओं की कड़ी में चुनावी साक्षरता क्लब (इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब) 3-चम्बा विधानसभा क्षेत्र ने यह आयोजन करवाया। एसडीएम चम्बा चिराग शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में चम्बा विधानसभा क्षेत्र के 22 शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को 'शुद्ध मतदाता सूची का महत्व' और 'मतदान का महत्व' जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिला। वहीं, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम), वीवीपैट, मतदान और मतगणना प्रक्रिया से जुड़े सवाल पूछे गए। प्रतियोगिताओं में निबंध लेखन के लिए 20 और प्रश्नोत्तरी के लिए 23 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परिणामों के आधार पर निबंध प्रतियोगिता से पांच तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता से छह विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। चयनित विद्यार्थी 18 नवंबर को बचत भवन चम्बा में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में 3-चम्बा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए चयनित विद्यार्थी 1. शिवम ठाकुर – पीएम श्री जीएमएमएसएस चम्बा 2. किरण कुमारी – पीएम श्री जीएमएमएसएस रांढोह 3. अभय ठाकुर – पीएम श्री जीयूएसएसएस चम्बा 4. कशिश – जीएसएसएस चीलबंगालो 5. अनीता देवी – जीएसएसएस करियां 6. विशाल – जीएसएसएस कोलका निबंध लेखन प्रतियोगिता के लिए चयनित विद्यार्थी 1. मोनिका – जीएसएसएस साच 2. कनिका – जीएसएसएस चीलबंगला 3. कृषटी कपूर – जीएसएसएस करियां 4. अक्षिता – जीएचएस जम्मूहार 5. काजल कुमारी – जीएसएसएस बाट इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय चम्बा के सहायक आचार्य प्रो. अविनाश, डॉ. शिल्पा, प्रो. सचिन ठाकुर, निर्वाचन कानूनगो मनीष, अशोक कुमार और सरोज कौर उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति समझ विकसित करना, लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना और युवा वर्ग को मतदान के अधिकार एवं महत्व के प्रति जागरूक करना रहा। Tribal Live News #VoterAwareness #ElectionCommission #Chamba #ElectoralLiteracy #मतदाता_जागरूकता
Chamba, Chamba | Nov 13, 2026
धर्मशाला : 2027 में हिमाचल में बदलेगी सत्ता? अनुराग ठाकुर ने किया भाजपा की वापसी का दावा धर्मशाला कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश पर बढ़ते कर्ज और अधूरी गारंटियों को लेकर सवाल उठाए और दावा किया कि 2027 में भाजपा सत्ता में वापसी करेगी। #AnuragThakur #DharamshalaCollege #HimachalPolitics #2027Elections #BJP #Congress #Dharamshala #HimachalNews #अनुरागठाकुर #धर्मशाला #हिमाचलराजनीति #चम्बा_एक्सप्रेस
Chamba, Chamba | Nov 13, 2026
Chamba, Chamba | Nov 13, 2026
जय राम ठाकुर का बड़ा बयान: कांग्रेस सरकार का यह शीतकालीन सत्र होगा आखिरी! #JaiRamThakur #HimachalPolitics #HimachalNews #CongressGovernment #WinterSession #HimachalPradesh #BJP #PoliticalNews #EkNazarHimachalNews #BreakingNews
Chamba, Chamba | Nov 13, 2026
2027 में भाजपा की वापसी का दावा, अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना #AnuragThakur #HimachalPradesh #BJP #Congress #HimachalPolitics #2027Election #SukhvinderSinghSukhu #HimachalNews #EkNazarHimachalNews
Chamba, Chamba | Nov 13, 2026
लाहौल-स्पीति में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, पर्यटकों की आवाजाही पर रोक शिमला : लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। शिंकुला, बारालाचा और कुंजुम टॉप समेत कई इलाकों में हिमपात के चलते सड़कें बंद कर दी गई हैं। रोहतांग और मढ़ी में भी बर्फबारी के बाद मनाली पुलिस ने पर्यटकों की आवाजाही रोक दी है। प्रशासन ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। #HimachalPradesh #Snowfall #LahaulSpiti #RohtangPass #ShinkulaPass #BaralachaPass #KunzumPass #Manali #WeatherUpdate #HimachalNews #बर्फबारी #लाहौलस्पीति #रोहतांग #हिमाचलमौसम #chambaexpress
Chamba, Chamba | Nov 13, 2026