नवाबगंज: बाराबंकी में बच्चों की आंखों की चिंता, 10 छात्र-छात्राओं को बांटे गए चश्मे, 556 बच्चों तक पहुंचेगी ‘मिशन विजन’ की पहल
बाराबंकी के मसौली स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुंजापुर में बच्चों की आंखों की देखभाल को लेकर विशेष पहल की गई। ‘हंसता बचपन, खिलता जीवन’ अभियान के तहत स्कूल के 10 छात्र-छात्राओं को चश्मे वितरित किए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. राधेश्याम गौड़ ने बच्चों को अपने हाथों से चश्मे पहनाए और आंखों की नियमित देखभाल के लिए जागरूक किया।