पटियाली: मौसम बदलते ही मरीजों की संख्या बढ़ी, पटियाली सीएचसी पर 255 मरीज पहुंचे
पटियाली। मौसम बदलने के साथ सीएचसी पटियाली में मरीजों की संख्या बढ़ी है। गुरुवार को 255 मरीजों ने पंजीकरण कराया। चिकित्साधिकारी डॉ. आकाश पुंडीर ने बताया कि अधिकांश मरीज वायरल फीवर, जुकाम, खांसी, गले में खराश, बीपी व खुजली की शिकायत लेकर पहुंचे। इसके अलावा कुत्ता-बन्दर काटे के भी अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। सभी मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाएं दी गईं।