टीकमगढ़ जिले में शराब की दुकान पर महिलाओं व ग्रामीणों ने किया हमला
टीकमगढ़ जिले के बम्होरी खास में स्थित आबकारी शराब की दुकान पर आज बड़ी संख्या में महिलाओं और ग्रामीणों ने दुकान पर पहुंच कर हमला कर दिया। दुकान में रखी लाखों रुपए की शराब को नष्ट कर दिया और दुकान में रखे अन्य सामान को जला दिया। दुकान के लोगों के साथ की मारपीट की गई, जिसमें कुछ लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और तहसीलदार द्वारा पंचनामा कार्यवाही की जा रही है।
Buxwaha, Chhatarpur | Sep 13, 2026