कनवास: शांति भंग के आरोप में दो व्यक्तियों को अलग-अलग स्थानों से किया गया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | May 25, 2026 कनवास थाना पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के तहत कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर विवाद एवं अशांति फैलाने की आशंका के चलते यह कार्रवाई की गई। सोमवार शाम करीब 7:30 बजे जारी प्रेस नोट में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कालू और पप्पू को हिरासत में लिया गया।