मधेपुरा मंदिर में भगदड़ की खबरों पर SP का स्पष्टीकरण, बोले- अफवाहों पर न करें भरोसा
मधेपुरा में मंदिर में भगदड़ की खबरों को लेकर पुलिस प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की है। SP संदीप सिंह और DM ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोगों से अपुष्ट और भ्रामक खबरों पर भरोसा नहीं करने की अपील की।
SP संदीप सिंह ने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य गलत सूचनाओं के प्रसार को रोकना है। उन्होंने कहा कि आजकल केवल व्यूज़ बढ़ाने के लिए गलत खबरें फैलाने की प्रवृत्ति बढ़ रही है, जो बेहद निंदनीय है और इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
उन्होंने बताया कि मौके पर प्रशासन की ओर से लगाई गई लोहे की बैरिकेडिंग पूरी तरह सुरक्षित है। इसके अलावा पहले से मौजूद बांस और लकड़ी की बैरिकेडिंग भी सही स्थिति में है। #Madhepura #MadhepuraNews #video #news #Bihar #मधेपुरा #ब्रेकिंग #tranding #Mn
Bihar, India | Aug 24, 2026