चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ जिले में अधूरे विकास कार्यों को पूरा कराने की मांग को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण चित्तौड़गढ़ ने सोमवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में स्वीकृत विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की मांग की। ज्ञापन में बस्सी उप जिला चिकित्सालय भवन, जिला चिकित्सालय बोजुन्दा, चंदेरिया सीएचसी, सावी स्वास्थ्य केंद्र, नर्सिंग कॉलेज भवन निर्माण की मांग की है।