❄️ बर्फबारी से बदरीनाथ धाम हुआ गुलजार, आस्था के आगे ठंड भी बेअसर!🙏
चमोली के बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब और नीति घाटी में मौसम ने करवट बदल ली है। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी शुरू होने से तापमान में भारी गिरावट आई है। बर्फ की सफेद चादर से पहाड़ों का नजारा बेहद खूबसूरत हो गया है।
वहीं, बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने में अब सिर्फ एक दिन शेष है। इसके बावजूद भगवान बदरी विशाल के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। कड़ाके की ठंड के बीच भी श्रद्धालुओं की आस्था बरकरार है।
प्रशासन ने बदलते मौसम को देखते हुए श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और ठंड से बचाव के लिए जरूरी इंतजाम करने की अपील की है।
#BadrinathDham #Snowfall #HemkundSahib #Chamoli #Uttarakhand #UttarakhandTourism #DevbhoomiUttarakhand