बांसगांव: छपरा के तीन युवकों ने गगहा के हाटा बाजार में दुकानदार शिवम को पीटा, थार से आए युवकों ने बीयर बार ले जाकर किया मारपीट
गोरखपुर में गगहा थाना क्षेत्र में एक दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। छपरा निवासी चंद्रकेश यादव और उसके दो साथी थार गाड़ी से शिवम पाठक की दुकान पर पहुंचे। युवकों ने शिवम को फट्टे से पीटा और कृष्णा बीयर बार ले गए। चिमचा गांव निवासी शिवम पाठक ने बताया कि इससे पहले चंद्रकेश यादव ने फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर धमकी दी थी।