बांसगांव: गगहा जानीपुर मार्ग पर इंडियन पब्लिक स्कूल के पास पिकअप और बोलेरो में हुई टक्कर, कोई हताहत नहीं
गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना सामने आई है। गगहा से जानीपुर संपर्क मार्ग पर इंडियन पब्लिक स्कूल से करीब 200 मीटर पूर्व में यह हादसा हुआ। बागीचे के मोड़ पर गगहा की तरफ से आ रही सटरिंग सामान से लदी पिकअप (UP 58AT 0703) ने विपरीत दिशा से आ रही कार (UP 53CP 0549) को टक्कर मार दी। टक्कर में कार का ड्राइवर साइड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।