बांसगांव: बेलीपार इलाके के डवरपार के पास रोडवेज बस और बोलेरो व बगहा वीर बाबा के पास बस और पिकअप में हुई टक्कर, कुल 6 लोग हुए घायल
बेलीपार थाना क्षेत्र में सोमवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल 6 लोग घायल हो गए। पहला हादसा दोपहर 12 बजे डवरपार बाजार के पास हुआ। दूसरा हादसा शाम 5 बजे बगहा वीर बाबा स्थान पर हुआ। पहले हादसे में देवरिया के मदनपुर थाना क्षेत्र के केवटलिया पटवनियां गांव निवासी मनोज यादव अपने एक मित्र के साथ बोलेरो में बहन की विदाई के लिए जा रहे थे। दोनों लोग घायल हो गए।