बांसगांव: राप्ती नदी में सेमरवासा निवासी किशोर का शव मिला, पुल से छलांग लगाने के 51 घंटे बाद मछुआरे ने किनारे लाया
सेमरवासा, गगहा के रामप्रवेश निषाद के 16 वर्षीय पुत्र जितेन्द्र निषाद का शव राप्ती नदी में मिल गया। मंगलवार सुबह 9 बजे रकहट राप्ती पुल से छलांग लगाने के बाद से वह लापता था। एसडीआरएफ की टीम मंगलवार से ही जितेन्द्र की तलाश कर रही थी। बुधवार को भी दिन भर खोजबीन की, लेकिन सफलता नही मिली। बृहस्पतिवार को दोपहर सवा बारह बजे स्थानीय लोगो ने नदी मे शव को उतराता देखा।