बांसगांव: गगहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेहदिया ग्राम सभा के बधमौआ मुहल्ले में राज क्लिनिक के सामने पलटी गिट्टी से भरी ट्रेलर
गगहा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मेहदिया ग्राम सभा के बधमौआ मुहल्ले में संचालित हो रहे राज क्लिनिक के सामने फोरलेन पर बड़हलगंज की तरफ से आती हुई यू पी 57 बी टी 1386 गिट्टी से भरी हुई ट्रेलर फोरलेन पर पलट गई। सूत्रों के मुताबिक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। लेकिन चालक और खलासी दोनों ट्रेलर से कूद गए। जिससे कोई हताहत नहीं हुई दोनों सुरक्षित बच गए।