बांसगांव: कौड़ीराम ब्लॉक के मुख्य गेट पर दो बाइकों की टक्कर में 24 वर्षीय युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र में कौड़ीराम ब्लॉक के मुख्य गेट के सामने दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक घायल हो गया। घटना में आजमगढ़ निवासी 24 वर्षीय प्रिंस कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्रिंस पल्सर मोटरसाइकिल (UP 53 EC 8794) से आजमगढ़ से गोरखपुर की ओर जा रहे थे। ब्लॉक के मुख्य गेट के पास एक स्पलेंडर बाइक से टक्कर हो गई।