समाहरणालय पूर्णिया,
जन संपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-853,
दिनांक:- 30 जून 2026,
==================
7 जुलाई 2026 को सभी प्रखंडों के चिन्हित एक -एक पंचायत में आयोजित होगा पंचायत सहयोग शिविर:-
संबंधित नागरिकों से एक माह पूर्व से ही आवेदन जमा करने की प्रक्रिया है शुरू:-
---------------------------------
श्री अंशुल कुमार {भा०प्र०से०} जिला पदाधिकारी पूर्णिया की अध्यक्षता में मंगलवार को वरीय पदाधिकारी एवं विभागीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन महानंदा सभागार में आहूत की गई।
आगामी सहयोग शिविर की समीक्षा:-07 जुलाई 2026 (मंगलवार ) को सभी प्रखंडों के एक-एक पंचायत में पंचायत सहयोग शिविर के आयोजन हेतु पंचायतों के संबंधित पंचायत सरकार भवन एवं पंचायत भवन में निर्धारित किया गया है।
क्रमश:-
01:- पूर्णिया पूर्व प्रखंड अंतर्गत पंचायत गौरा के पंचायत भवन में।
02:- प्रखंड के0नगर अंतर्गत पंचायत गणेशपुर के पंचायत सरकार भवन में।
03:- प्रखंड श्रीनगर अंतर्गत पंचायत खुट्टी हसैली के पंचायत भवन में।
04:- प्रखंड कसबा अंतर्गत पंचायत मोहनी के पंचायत सरकार भवन में।
05:- प्रखंड जलालगढ़ अंतर्गत पंचायत निज गेहूनवा के पंचायत भवन में।
06:- प्रखंड बनमनखी अंतर्गत पंचायत हरिमुडी के पंचायत भवन में।
07:- प्रखंड बी०कोठी अंतर्गत पंचायत नगापुर के पंचायत भवन में।
08:- प्रखंड भवानीपुर अंतर्गत पंचायत शाहिदगंज के पंचायत भवन में।
09:- प्रखंड धमदाहा अंतर्गत पंचायत निरपुर के पंचायत सरकार भवन में।
10:- प्रखंड रुपौली अंतर्गत पंचायत डोभा मिलिक के पंचायत भवन में।
11:- प्रखंड अमौर अंतर्गत पंचायत बरबट्टा के पंचायत सरकार भवन में।
12:- प्रखंड बैसा अंतर्गत पंचायत आसियानी के पंचायत भवन में ।
13:- प्रखंड बायसी अंतर्गत पंचायत मलहरिया पंचायत सरकार भवन में।
14:- प्रखंड डगरूआ अंतर्गत पंचायत इचालो के पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सहयोग शिविर के पूर्व यानी 06 जुलाई 2026 तक प्राप्त आवेदनों का निराकरण विभाग द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप तय समय-सीमा में करना सुनिश्चित करें और 07 जुलाई 2026 (मंगलवार) को आयोजित सहयोग शिविर में संबंधित आवेदन कर्ताओं को निष्पादन की जानकारी देंगे।
संबंधित नागरिकों से अपील है कि अपनी समस्या एवं शिकायत से संबंधित आवेदन संबंधित पंचायत सरकार भवन एवं पंचायत भवन में देकर त्वरित निष्पादन कराएं।
बैठक में डीडीसी,अपर समाहर्ता ,विधि व्यवस्था, विभागीय जांच, अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया,वरीय कोषागार पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारिगण उपस्थित थे और प्रखंड तथा अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Jun 30, 2026