ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में मुख्यमंत्री बस सेवा के कंडक्टर पर आरोप है कि 1 रुपये किराया कम होने पर उसने चार यात्रियों, जिनमें बुजुर्ग आदिवासी महिला और पुरुष भी शामिल थे, को बीच रास्ते बस से उतार दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी है।