समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-852,
दिनांक:-30 जून 2026,
===================
छः प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का पूर्णिया जिले में शीघ्र होगा संचालन। सभी तैयारियां अंतिम चरण पर।
विद्यार्थियों की सुविधा के लिए चलाई जाएगी पिंक बस सेवा।
पिंक बस सेवा के रूट निर्धारण का दिया गया निर्देश:-
---------------------------
श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान डिग्री कॉलेज के संचालक को लेकर कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया है।
पूर्णिया जिला अंतर्गत छ: प्रखण्डों में क्रमश:-जलालगढ़, के० नगर, श्रीनगर, रुपौली, वैसा और अमौर में डिग्री कॉलेज के संचालक के दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों को जिलाधिकारी महोदय द्वारा कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है।
समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा डिग्री कॉलेज के संचालन को लेकर क्रय किए जा रहें फर्नीचर एवं उपस्कर तथा विभिन्न सामग्रियों की जांच वरीय पदाधिकारी को करने का निर्देश दिया गया।
विद्यार्थियों की सुविधा के लिए चलाई जाने वाली पिंक बस के रूट का निर्धारण करने का निर्देश दिया गया।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा वरीय पदाधिकारी तथा शिक्षा विभाग के अधिकारीयों एवं कार्यपालक अभियंता तथा कनीय अभियंता भवन और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि निर्धारित समय सीमा के अंदर डिग्री महाविद्यालय में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन और बेहतर पठन-पाठन प्रारंभ कराने को लेकर सभी आवश्यक तैयारी तय समय-सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि सरकार के सात निश्चय तीन के निश्चय संख्या चार "उन्नत शिक्षा, उज्जवल भविष्य के तहत पूर्णिया जिले के प्रखंडों में एक-एक"मॉडल विद्यालय" स्थापित किया गया है। जिसका उद्देश्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर पर गुणवत्तापूर्ण समावेशी एवं नवाचार आधारित शिक्षा प्रदान करना सरकार का उद्देश्य है। सभी संबंधित सीओ एवं डीसीएलआर तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रखंडों में मॉडल विद्यालय निर्माण हेतु मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप जमीन का प्रस्ताव निर्धारित समय सीमा के अंदर समर्पित करना सुनिश्चित करें।
बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता विभागीय जांच एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी, संबंधित कार्यपालक अभियंता,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारिगण उपस्थित थे और अनुमंडल तथा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारिगण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Jun 30, 2026