समाहरणालय पूर्णिया,
जन संपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-850,
दिनांक:- 30 जून 2026,
===================
जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार {भा०प्र०से०} की अध्यक्षता में वरीय पदाधिकारी एवं विभागीय अधिकारियों के साथ मंगलवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन महानंदा सभागार में आहूत की गई।
सर्वप्रथम जिलाधिकारी महोदय द्वारा मुख्यालय पटना से विभिन्न विभागों एवं वरीय अधिकारियों द्वारा प्रेषित अति महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी एवं विकास कार्यों से संबंधित पत्रों के निष्पादन की अद्यतन प्रगति की विभागवार और माननीय न्यायालय से संबन्धित मामलें,मानवाधिकार आयोग के मामले एवं लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम,कब्रिस्तान घेराबंदी, शिक्षा विभाग,आरटीपीएस काउंटर,लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम,सीपी ग्राम,
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, निलाम पत्र वाद तथा पूर्व में आयोजित सहयोग शिविर के दौरान प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का विभागीय एस०ओ०पी० के अनुरूप निष्पादन की प्रगति,जे०पी सम्मान,जिला दंडाधिकारी के न्यायालय में लंबित वादों, खगड़िया- पूर्णिया फोर लेन के निर्माण कार्य तथा डिग्री कॉलेज के संचालन को लेकर गहन समीक्षा किया गया। प्रगति संतोषजनक पाया गया।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अति महत्वपूर्ण पत्रों का गुणवत्तापूर्ण त्वरित निष्पादन तथा माननीय न्यायालय से संबंधित मामलों का अनुपालन प्राथमिकता के आधार पर और राजस्व से संबंधित कार्यों एवं आरटीपीएस काउंटर पर प्राप्त लोक सेवाओं के आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के अन्दर करना सुनिश्चित करें।
डिग्री कॉलेज के संचालन की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित डीसीएलआर एवं अंचलाधिकारी तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी और संबम्धित वरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी आवश्यक संसाधनों की सुदृढ़ व्यवस्था के साथ डिग्री कॉलेजों का संचालक निर्धारित समय सीमा के अंदर कराना सुनिश्चित करें।
वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया की डिग्री कॉलेज के संचालन हेतु क्रय किए जा रहें विभिन्न सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच त्वरित करें।इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सभी प्रखंडों में एक-एक मॉडल विद्यालय निर्माण की समीक्षा के क्रम में सम्बंधित अंचल अधिकारी एवं डीसीएलआर को निर्देश दिया गया कि मॉडल विद्यालय निर्माण हेतु उपयुक्त जमीन का प्रस्ताव तय समय सीमा के अंदर समर्पित करना सुनिश्चित करें।
पूर्व में आयोजित पंचायत सहयोग शिविर /प्रखंड सहयोग-सह- जन कल्याण शिविर में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा प्रखंडवार किया गया। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सहयोग शिविर के दौरान नागरिकों के शिकायतों एवं समस्याओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों का निष्पादन विभाग द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया(एसओपी) के अनुरूप तय समय-सीमा के अन्दर करना सुनिश्चित करें।
जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया की प्राथमिकता के आधार पर
खगड़िया- पूर्णिया फोर लेन निर्माण कार्यों से संबंधित अद्मतन प्रतिवेदन समर्पित करना सुनिश्चित करें।
बैठक में उप विकास संयुक्त श्री अंजनि कुमार,अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था, श्री राजकुमार गुप्ता,अपर समाहर्ता विभागीय जांच श्री विनय कुमार, वरीय उपसमाहर्ता सह जिला खनन पदाधिकारी शीलिमा कुमारी,वरीय कोषागार पदाधिकारी,श्री नवलकिशोर यादव, जिला कृषि पदाधिकारी, श्री हरिद्वार प्रसाद चौरसिया।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक श्री जगन्नाथ पासवान, जिला भू अर्जन पदाधिकारी तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारिगण उपस्थित थे और प्रखंड तथा अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Jun 30, 2026