चंद्रशेखर आजाद पर अभद्र टिप्पणी व धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप, एफआईआर की मांग
पाली/हरदोई। थाना पाली क्षेत्र के एक युवक द्वारा आजाद समाज पार्टी के प्रमुख व सांसद चंद्रशेखर आजाद पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने तथा कुरान पाक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। इस कृत्य को लेकर समाज के लोगों में भारी आक्रोश व्यापत है।
सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश का आरोप
आरोप है कि 'नाने रस्तोगी' नामक युवक ने एक वीडियो के जरिए विवादित बयान देकर धार्मिक भावनाएं आहत करने और क्षेत्र का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया है। वीडियो के वायरल होने के बाद से ही विभिन्न संगठनों में गहरा असंतोष देखा जा रहा है।
भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से आरोपी के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। चेतावनी दी गई है कि यदि प्रशासन जल्द से जल्द सख्त कदम नहीं उठाता है, तो भीम आर्मी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
Hardoi, Hardoi | Sep 10, 2026