फारबिसगंज: आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष शिविर की तैयारी और सफलता को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक आयोजित
70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध जनों का आयुष्मान कार्ड बनाये जाने को ले कर मंगलवार से अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज में अस्पताल प्रबंधन के द्वारा विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है.बताया जाता है कि जिला पदधिकारी के निर्देश पर अनुमंडलीय अस्पताल प्रबंधन के द्वारा उक्त विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है.