फारबिसगंज: फारबिसगंज थाने में जनता दरबार का किया गया आयोजन, भूमि विवाद से संबंधित मामलों की हुई सुनवाई
फारबिसगंज थाना में जनता दरबार का आयोजन किया गया. शनिवार को 11 बजे से थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस मौके पर भूविवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई. जनता दरबार में एक नये मामलें की सुनवाई की गई. इस मौके पर राजस्व कर्मचारी, पुलिस पदाधिकारी आदि मौजूद थें. फारबिसगंज जोगबनी सिमराहा में भी जनता दरबार का आयोजन किया गया.