फारबिसगंज: फारबिसगंज के पावर हाउस स्थित एक लॉज में 12वीं के छात्र का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला, क्षेत्र में फैली सनसनी
अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस वार्ड संख्या 10 स्थित सरवन मेहता के मंडल लॉज में फंदे से लटकता एक इटर के छात्र का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना फारबिसगंज थाना पुलिस को दी गई।