फारबिसगंज: सिमराहा बाजार में मां काली की जयकारों से गूंजा, निकाली गई भव्य शोभायात्रा
सिमराहा बाजार स्थित श्रीश्री 108 मां सिद्धिदात्री काली मंदिर के स्थापना दिवस पर शानिवार को 11 बजे के करीब प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी धूमधाम के साथ भक्तों ने भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में सैकड़ों धर्मप्रेमी, समाजसेवी एवं श्रद्धालुगण भाग लेकर इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाया।