सेन्हा: सेन्हा थाना परिसर में थाना प्रभारी नीरज झा ने किया झण्डोत्तोलन, तिरंगे को सलामी के साथ देशभक्ति का दिया संदेश।
सेन्हा थाना परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार सुबह 10 बजे तिरंगे के सम्मान के साथ देशभक्ति और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। थाना प्रभारी नीरज झा ने राष्ट्रीय ध्वज का झण्डोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। राष्ट्रगान के दौरान पूरा परिसर देशप्रेम की भावना से गूंज उठा। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों सहित अविनाश राम और अन्य लोग मौजूद रहे।