बिजावर के सरकारी अस्पताल में मरीज इलाज के लिए भटक रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों को शायद इसकी कोई चिंता नहीं! सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वीडियो में मरीज स्टाफ का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। काफी देर बाद एक कर्मचारी पहुंचता है और जब उससे पूछा जाता है कि स्टाफ कहां था, तो कथित तौर पर जवाब मिलता है—“पाकिस्तान गया था।” इसके बाद कुछ अन्य कर्मचारी मोबाइल चलाते हुए बाहर आते दिखाई देते हैं।
यानी अस्पताल में मरीज इलाज के इंतजार में और कर्मचारी अपनी दुनिया में व्यस्त! सवाल यह है कि सरकारी अस्पताल मरीजों की सेवा के लिए हैं या कर्मचारियों की मनमानी के लिए?
इसी मामले में महिला ने बीएमओ पर अभद्रता, गाली-गलौज, जातिसूचक टिप्पणी और जेल भेजने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने सीसीटीवी और वायरल वीडियो की जांच की मांग की है।
अब सवाल स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से है—अगर वायरल वीडियो में दिख रही तस्वीरें सही हैं, तो अस्पताल की इस बदहाल व्यवस्था और कथित अभद्र व्यवहार की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?
जांच सिर्फ कागजों पर होगी या मरीजों को परेशान करने वालों पर वास्तव में कार्रवाई भी होगी?
#बिजावर #छतरपुर #बिजावरअस्पताल #स्वास्थ्यव्यवस्था #सरकारीअस्पताल #अस्पतालकीलापरवाही #स्वास्थ्यविभाग #मरीजोंकीपरेशानी #अभद्रव्यवहार #बीएमओ #वायरलवीडियो #मध्यप्रदेश #छतरपुरन्यूज #बिजावरन्यूज #MPNews #BreakingNews Collector Office Chattarpur PRO Jansampark Chattarpur CM Madhya Pradesh BJP Madhya Pradesh Lalita Yadav Dilip Ahirwar Dr. Virendra Kumar