चित्तौड़गढ़: बिजली कटौती को लेकर चित्तौड़गढ़ में सीएम पर पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह ने बोला हमला, कहा- भाजपा सरकार फेल रही है
राजस्थान में हो रही बिजली कटौती को लेकर पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला और कहा बिजली सुधार को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल द्वारा अधिकारियों को निर्देशित करते ही राजस्थान में बिजली कटौती और बढ़ गई चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती बिजली कटौती को लेकर पूर्व राज्यमंत्री ने कहा की भाजपा सरकार पूरी तरीके से फैल रही है।