चित्तौड़गढ़: ACB ने हरियाणा के गुरुग्राम साइबर थाने के हेड कांस्टेबल राजेश कुमार के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, ₹15000 की ली थी रिश्वत
साइबर क्राइम के एक आरोपी को रिश्वत लेकर छोड़ने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने गुरुग्राम हरियाणा के एक कांस्टेबल आदि साइबर थाने के पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश सिंह संधू ने बताया कि शहर के मीठा राम जी का खेड़ा में रहने वाले प्रदीप बेरवा को राजेश कुमार ने अपनी टीम के साथ गिरफ्त में ले लिया।