चित्तौड़गढ़: जालमपुरा के पास कार की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग हवा में उछलकर कई फीट दूर जा गिरा, अस्पताल में दम तोड़ा
निंबाहेड़ा नेशनल हाईवे पर जालमपुरा के पास देर रात एक दुर्घटना में बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई । हालांकि लोग तत्काल ही उसे जिला चिकित्सालय ले आए लेकिन यहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त भदेसर थाना अंतर्गत सुखवाड़ा निवासी 65 वर्षीय गोवर्धन दास पुत्र कजोड़ दास के रूप में की गई। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया जहां आज सुबह उसके परिजन पहुंच गए।