गुमला: पत्नी ने गुमला थाना पहुंचकर पति और दो मासूम बेटों को खोजने की गुहार लगाई
Gumla, Gumla | Oct 12, 2026 सिसई थाना क्षेत्र के लारंगो गांव निवासी सरिता देवी सोमवार की दोपहर 12 बजे गुमला थाना पहुंचीं और अपने 40 वर्षीय पति लखन लोहरा तथा दो मासूम बेटों की खोजबीन करने की गुहार लगाई। लापता बच्चों में पांच वर्षीय राज और ढाई वर्षीय रुद्र शामिल हैं।सरिता देवी ने बताया कि बीते 27 सितंबर को उनके पति लखन लोहरा दुकान जाने की बात कहकर दोनों बेटों को साथ लेकर घर से निकले थे।