पंडारक: पंडारक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब तस्कर जवाहर साव उर्फ जवाहर सिंह गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार
Pandarak, Patna | Mar 30, 2026 पंडारक थाना की पुलिस ने मंझला बिगहा निवासी शराब तस्कर जवाहर साव उर्फ जवाहर सिंह को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने सोमवार की संध्या करीब 7 बजे इसकी पुष्टि करते हुए बताया बीते 26 फरवरी 2026 को पुलिस ने उसके अड्डे पर छापेमारी की थी, जहां से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई थी। उसके खिलाफ थाना कांड संख्या 49/26 दर्ज थी।