हरिद्वार में सड़क के बीचों-बीच पहुंचा हाथी, राहगीरों में मची अफरा-तफरी
हरिद्वार। रिहायशी इलाकों में जंगली जानवरों की आवाजाही से लोगों में दहशत है। भेल स्टेडियम के आगे गोल चौराहे पर अचानक हाथी के पहुंचने से राहगीरों और वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। हाथी सड़क के बीचों-बीच खड़ा रहा, जिससे कुछ देर यातायात बाधित हो गया। वहीं हाथी और गुलदार की चहलकदमी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लगातार सामने आ रही घटनाओं से वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।