किसानों का ऐलान- हम अपना हक मांग रहे हैं, जल्द मिले फसल नुकसान का मुआवजा
ओलावृष्टि की मार झेल रहे किसानों का सब्र टूटा, बाजपुर में शुरू किया धरना
बाजपुर। ओलावृष्टि और भारी बारिश से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा अब तक नहीं मिलने से नाराज किसान सोमवार को बाजपुर एसडीएम कोर्ट परिसर में धरने पर बैठ गए। इस दौरान किसानों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई। धरने के दौरान किसान नेता विक्की सिंह रंधावा ने कहा कि किसान अपना हक मांग रहे हैं। ओलावृष्टि से किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक उन्हें मुआवजे की राशि नहीं मिल पाई है। उन्होंने सरकार से किसानों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए जल्द मुआवजा जारी करने की मांग की।