#सेलाकुई : #पीएम_मोदी के जन्मदिन पर चलेगा सेवा पखवाड़ा... गांव-गांव पहुंचेगा भाजपा संगठन
#सहसपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से भाजपा सेवा पखवाड़ा शुरू करने जा रही है। देहरादून ग्रामीण जिला #अध्यक्ष_मीता_सिंह ने सेलाकुई प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिलेभर में सेवा, स्वच्छता और जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।
भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव और मोहल्ले-मोहल्ले पहुंचकर लोगों से संवाद करेंगे और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं तथा उपलब्धियों की जानकारी देंगे।
17 सितंबर को ‘आशीर्वाद’ कार्यक्रम के तहत घरों में दीपक जलाने की अपील की जाएगी। इसके अलावा अस्पताल, मंदिर, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। स्कूलों में प्रधानमंत्री मोदी के जीवन, विकास और सेवा भावना पर भाषण व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सेवा पखवाड़े में नुक्कड़ सभाएं, लाभार्थियों से संपर्क, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित सरकारी योजनाओं की जानकारी, सड़क-पुल-रेलवे जैसी विकास परियोजनाओं का प्रचार किया जाएगा।
वहीं ‘सेवा ही मेरा योगदान’ के तहत गांव-मोहल्लों, तालाबों, रास्तों और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। रंगोली, घर-घर जनसंपर्क और योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी अभियान का हिस्सा रहेगा।
यानी पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाला भाजपा का सेवा पखवाड़ा सिर्फ आयोजन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सेवा, स्वच्छता, जनसंपर्क और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के जरिए भाजपा संगठन गांव-गांव सक्रिय नजर आएगा।
#follower #highlightseveryone #BreakingNews #UttarakhandNews Sahdev Singh Pundir Suddowala Mandal Shiva Bhardwaj Dehradun, देहरादून, Uttarakhand, India Surender Singh Surendra Kukreti Jai Shri Mahakal Seva Samity Selaqui Harish Kuniyal